Jokes

Click on the topics

Friday, March 19, 2010

Cell Phone Jokes




  • संता: किसी औरत को हैंडल करने का एक ही तरीका है!
    बंता: कौन सा?
    संता: वहीं तो पता नहीं?









  • संता: आप अगर अपना वजन घटाना चाहते हैं तो आपको तीन चीजें छोड़नी पड़ेंगी!
    बंता: कौन कौन सी?
    संता: ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर!









  • संता: हर महीने मैं अपने पिता को चैक भेजता हूँ!
    बंता: यह तो बहुत अच्छी बात है, फिर आपके पिता उस चैक का क्या करते हैं?
    संता: दस्तखत करके मुझे वापिस भेज देते हैं!









  • बंता: अपने पापों के लिये माफ़ी मांगने से पहले हमें क्या करना चाहिये?
    संता: पाप करने चाहिये!









  • बंता: आपकी फैक्ट्री में कितने लोग काम करते हैं?
    संता: 50% से भी कम!









  • बंता: बिल्ला इतनी शराब क्यों पीता है?
    संता: वो ज्यादा शराब सिर्फ टेंशन में पीता है!
    बंता: उसको किस बात की टेंशन है!
    संता: यही कि वह शराब ज्यादा पीता है!









  • बंता: तुम्हारी सबसे बड़ी ताकत क्या है?
    संता: मेरी पत्नी!
    बंता: तुम्हारी सबसे बड़ी कमजोरी क्या है?
    संता: दूसरों की पत्नी!









  • संता: मैंने आपको छाता दिया था, वो कहां हैं?
    बंता: वह तो मुझसे मेरा दोस्त ले गया! आपको चाहिये था क्या?
    संता: नहीं, जिससे मैंने वह छाता माँगा हुआ था उसने कहा है कि जिससे उसने छाता लिया था वह उसे वापिस मांग रहा है!









  • बंता: शाहरुख़ खान एक लड़कियों के कॉलेज में आया तो उसे 2 घंटे में 2000 लड़कियों ने किस किया!
    संता: अगर शाहरुख़ की जगह मैं होता तो उन 2000 में से अपनी पसंद की एक ही लड़की को 2 घंटे किस करता!









  • बंता: यार कोई ऐसा गिफ्ट बता जो सीधा तेरी भाभी के दिल पर लगे?
    संता: गोली मार दे!









  • बंता: कल रात पार्टी में तुम्हारे साथ खूबसूरत औरत थी, वह कौन थी?
    संता: मेरी पत्नी थी! पर यह बात उसे मत बताना!









  • बंता: कल रात पार्टी में तुम्हारे साथ खूबसूरत औरत थी, वह कौन थी?
    संता: मेरी पत्नी थी! पर यह बात उसे मत बताना!









  • संता: अगर मैं किसी अमीर लड़की से शादी करलूँ तो मेरी समस्यायें खत्म हो जायेंगी!
    बंता: तो तुम शादी करवा क्यों नहीं लेते?
    संता: मुझे अपनी पत्नी से डर लगता है!









  • संता: मेरी पत्नी कहती है कि अगर मैंने शराब नहीं छोड़ी तो वह मुझे छोड़ जायेगी?
    बंता: तो फिर?
    संता: मुझे हमेशा अपनी बीवी की कमी महसूस होगी!









  • बंता: आज पार्क में इतने कागज क्यों बिखरे पड़े है?
    संता: इनमे नगर पालिका ने हैण्ड बिल छपवा कर लोगों को अपील की है कि पार्क में गंद न फैंके!









  • संता: आपको देखकर मुझे रमेश याद आ जाता है!
    बंता: क्या मेरी शकल रमेश से मिलती है?
    संता: नहीं! उसने भी मेरे 5000 रूपये देने है!









  • संता: अगर कोई अनजाना व्यक्ति हमारी कोठी में घुसता है तो हमारे कुत्ते द्वारा हमें पता चल जाता है!
    बंता: आपका कुत्ता भौंकने लगता है?
    संता: नहीं सोफे के नीचे घुस जाता है!









  • बंता: अगर तुम्हारी बीवी को भूतनी लिपट जाये तो तुम क्या करोगे?
    संता: मुझे क्या करना. ये दोनों बहनों का आपसी मामला है!









  • बंता: क्या आप कोई महान हस्ती बता सकते है जो आज से 50 साल पहले नहीं थी?
    संता: मैं!









  • संता: तुम्हारा कुत्ता सारी रात ऊँचे ऊँचे चीखता रहा!
    बंता: यह अच्छा नहीं है! किसी की मौत का संकेत है पर पता नहीं किसकी!
    संता: तुम्हारी, अगर आज रात भी वह चीखा!




  • You  might also like -
    Funny Images

    No comments:

    Post a Comment